Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: वेलालागे-मेंडिस ने खेली अहम पारी, सुदंर ने झटके 3 विकेट, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 241 रन

SL vs IND वेलालागे-मेंडिस ने खेली अहम पारी सुदंर ने झटके 3 विकेट भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 241 रन

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 2nd ODI: 1st Innings Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगाए हैं। अविष्का फर्नांडो (40) और कामिंदु मेंडिस (40) ने संयुक्त रूप से टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। वहीं, भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।

श्रीलंका ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर बनाए 42 रन

श्रीलंकाई टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया था। मोहम्मद सिराज ने इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा था। निसांका ने डिफेंस करने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर केएल राहुल ने एक अच्छा कैच पकड़ा। पावरप्ले में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की अच्छी गेंदबाजी रही, जिसके चलते श्रीलंका एक विकेट खोकर 42 रन बना पाई थी।

दूसरे विकेट के लिए फर्नांडो और मेंडिस के बीच हुई अच्छी साझेदारी

अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने श्रीलंका को खेल में अच्छे पोजिशिन में रखा था। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने दोनों की साझेदारी को तोड़ भारत को बड़ी सफलता दिलाई। सुंदर ने पारी के 17वें ओवर में अविष्का फर्नांडो को आउट किया।

फर्नांडो और मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। अविष्का फर्नांडो ने 62 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। वहीं फिर सुंदर ने 19वें ओवर में कुसल मेंडिस (30) पर भी शिकंजा कसा। श्रीलंका ने 79 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

136 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

सदीरा समरविक्रमा (14), जेनिथ लियानागे (12) और कप्तान चरिथ असलांका (25) बड़ी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे। मेजबान टीम ने 34.5 ओवरों में 136 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

सातवें विकेट के लिए वेलालागे और कामिंदु मेंडिस के बीच हुई 72 रनों की साझेदारी

136 के स्कोर पर 6 विकेट गिरने के बाद दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस ने चार्ज संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने 47वें ओवर में वेलालागे को आउट कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया।

दुनिथ वेलालागे ने 35 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। वहीं कामिंदु मेंडिस ने 44 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाए, वह पारी के आखिरी ओवर में श्रेयस अय्यर के हाथों रन आउट हुए।

वाशिंगटन सुंदर ने की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में वाशिंगटन सुंदर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया था। सुदंर ने अविष्का फर्नांडो (40), कुसल मेंडिस (30) और चरिथ असलांका (25) का विकेट चटकाया था। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिया। वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...