Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: रियान पराग ने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए किया डेब्यू, Idol विराट कोहली से मिली Debut Cap

SL vs IND रियान पराग ने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए किया डेब्यू Idol विराट कोहली से मिली Debut Cap

Riyan Parag & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, टीम इंडिया को सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए आज का मैच जीतना जरूरी है।

तीसरे वनडे मैच में युवा खिलाड़ी रियान पराग ने भारत के लिए डेब्यू किया है। पराग ने इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे के टी20 सीरीज के दौरान खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

रियान पराग ने असम के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार खेल दिखाया था, जिसका इनाम उन्हें अब मिल चुका है। बता दें, रियान पराग असम के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया है।

रियान पराग को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग 11 में जगह

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रियान पराग को अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है। पराग को उनके आइडल व हीरो विराट कोहली के हाथों वनडे डेब्यू कैप मिली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

लिस्ट-ए क्रिकेट में रियान पराग का प्रदर्शन-

रियान पराग ने लिस्ट-ए क्रिकेट में बल्ले से अब तक 49 मैचों की 44 पारियों में 41.95 की औसत 102.56 की स्ट्राइक रेट से 1720 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 31.00 के औसत और 4.93 की इकॉनमी से 50 विकेट लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/27 है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...