Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: कमिन्दु मेंडिस ने स्लिप में शुभमन का एक हाथ से पकड़ा करिश्माई कैच, Vandersay ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके

SL vs IND: कमिन्दु मेंडिस ने स्लिप में शुभमन का एक हाथ से पकड़ा करिश्माई कैच, Vandersay ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके

SL v IND (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और कामिंदु मेंडिस (40) और अविष्का फर्नांडो (40) की बहुमूल्य पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की और रोहित शर्मा व शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। रोहित शर्मा 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल भी पवेलियन चलते बने।

वह अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 35 रन बनाकर आउट हुए। गिल का कैच स्लिप में कमिन्दु मेंडिस ने एक हाथ से पकड़ा। इस बेहतरीन कैच को देख भारतीय खेमा भी हैरान रह गया।

बता दें, भारत की पारी का 18वां ओवर लेकर आए Jeffrey Vandersay ने शुभमन गिल को काफी अच्छी गेंद फेंकी, जो भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से लगकर पहली स्लिप की ओर गई। गेंद की गति काफी ज्यादा थी, लेकिन स्लिप पर खड़े कमिन्दु मेंडिस ने इस कैच को एक हाथ से अविश्वसनीय अंदाज में पकड़ा।

शिवम दुबे बिना खाता खोले वापस लौटे पवेलियन

Jeffrey Vandersay ने अपने इसी ओवर में कुल दो विकेट झटके। उन्होंने पहले शुभमन गिल को आउट किया और फिर शिवम दुबे को भी अपना शिकार बनाया। शिवम दुबे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। Jeffrey Vandersay ने शिवम दुबे को बेहतरीन गेंद फेंकी, जिसे भारतीय बल्लेबाज बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, लेकिन उन्होंने अपने दो विकेट जल्द गंवा दिए। दूसरे वनडे में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए भारत को लगातार अंतराल में झटके लगे।

यहाँ देखे:- Who is Jeffrey Vandersay…?

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...