Skip to main content

ताजा खबर

Second Eleven Twenty20: समरसेट बनाम यॉर्कशायर फाइनल मैच में बड़े ही विचित्र तरीके से आउट हुए Ned Leonard, देखें वीडियो

Second Eleven Twenty20 समरसेट बनाम यॉर्कशायर फाइनल मैच में बड़े ही विचित्र तरीके से आउट हुए Ned Leonard देखें वीडियो

(Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड में हाल में ही खत्म हुए Second Eleven Twenty20 के फाइनल मैच में एक खिलाड़ी के साथ एक बड़ी विचित्र घटना देखने को मिली है। बता दें कि समरसेट बनाम यॉर्कशायर मैच में Ned Leonard नाम का खिलाड़ी बड़े ही दुर्भाग्य तरीक से आउट हो गया है।

मैच के दौरान याॅर्कशायर के गेंदबाज बेन क्लिफ की एक फुल लेंथ गेंद पर, बल्लेबाज Ned Leonard तेज शाॅट सामने की ओर खेलते हैं, लेकिन गेंद नाॅन-स्ट्राइकर एंड खड़े हुए खिलाड़ी की पीठ में लग जाती है, और गेंद यहां से खिलाड़ी की पीठ पर टप्पा लेने के बाद गेंदबाज बेन के हाथों में चली गई।

समरसेट का यह पुछल्ला बल्लेबाज 2 गेंदों में बिना कोई रन बनाए डक पर आउट हो गया, लेकिन जिस तरह से वह मैच में आउट हुए, तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो को याॅर्कशायर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- How about this for a caught and bowled for Ben Cliff.

देखें Ned Leonard के आउट होने की ये विचित्र वीडियो

तो वहीं मैच में बेन क्लिफ की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने फाइनल मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने खेले गए 6 मैचों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए।

समरसेट ने फाइनल में याॅर्कशायर को 66 रनों से हराया

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में बताएं तो टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से समरसेट ने याॅर्कशायर के खिलाफ 66 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए समरसेट ने 20 ओवरों में कुल 191 रन बनाए। टीम की ओर से जोशुआ थाॅमस ने 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।

इसके बाद समरसेट से मिले 192 रनों के टारगेट का जब याॅर्कशायर पीछा करने उतरी, तो वह टीम की कमाल की गेंदबाज के सामने 16.5 ओवरों में मात्र 125 रनों पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...