Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson के लिए ये पल खास है, इस वीडियो में कुछ तो अलग बात है

Sanju Samson के लिए ये पल खास है, इस वीडियो में कुछ तो अलग बात है

Sanju Samson And Rahul Dravid (Image Credit- Instagram)

Sanju Samson कई सालों से IPL में Rajasthan Royals टीम का हिस्सा हैं, जहां टीम को इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी और कप्तानी पर काफी ज्यादा भरोसा है। दूसरी ओर राहुल द्रविड़ एक बार फिर से RR टीम के साथ जुड़ गए हैं, जहां वो अब टीम के हेड कोच होंगे। वहीं द्रविड़ और संजू के बीच काफी अच्छा तालमेल है, जो सालों से चला आ रहा है और इसी को लेकर टीम ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

राहुल द्रविड़ ने काफी करीब देखा है Sanju Samson का खेल

जी हां, Sanju Samson के खेल को राहुल द्रविड़ ने काफी पास से देखा है, जहां संजू RR टीम में द्रविड़ की कप्तानी में खेले हैं। तो टीम इंडिया में संजू ने द्रविड़ की कोचिंग में काफी क्रिकेट खेली है, ऐसे में द्रविड़ के आने के बाद अब राजस्थान टीम संजू को नहीं छोड़ने वाली है। वैसे स्टार खिलाड़ियों से लबरेज राजस्थान टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी होगी और मेगा ऑक्शन में कई नए नाम टीम के साथ जुड़ेंगे।

ये Reunion देख काफी खुश हैं Sanju Samson के फैन्स

*Rajasthan Royals ने अपने सोशल मीडिया पर गजब का वीडियो किया शेयर।
*पहले हिस्से में दिखाया Sanju Samson और राहुल द्रविड़ का सालों पुराना वीडियो।
*दूसरा हिस्सा अभी का है, जिसमें संजू कोच द्रविड़ के सामने बल्लेबाजी कर रहे हैं।
*एक तरह से RR टीम ने दोनों का मिलन दिखाया है, जिसे देख फैन्स काफी खुश हैं।

Sanju Samson और राहुल द्रविड़ का ये वीडियो आया सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

एक नजर डालते हैं दोनों की इस तस्वीर पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

संजू जल्द खेलने वाले हैं टी20 इंटरनेशनल

दूसरी ओर एक बार फिर से संजू टीम इंडिया खेलते हुए नजर आएंगे, जहां इस खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी, पहला मैच 6 अक्टूबर तो दूसरा 9 अक्टूबर और आखिरी टी20 मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...