Skip to main content

ताजा खबर

SA20 2025: फाइनल के चक्कर में इस खिलाड़ी ने छोड़ी शादी, लेकिन टीम को मिली फिर भी हार

SA20 2025 फाइनल के चक्कर में इस खिलाड़ी ने छोड़ी शादी लेकिन टीम को मिली फिर भी हार
SA20 2025: David Bedingham postpones wedding to play final, team loses. (Source:Twitter/X)SA20 League 2025 का फाइनल मुकाबला MI केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के बीच शनिवार 8 फरवरी को खेला गया। ये मैच एक खिलाड़ी के लिए इतना अहम था कि उन्होंने इसके लिए अपनी शादी छोर दी। दरअसल जब ये मुकाबला खेला जा रहा था, उसी दौरान एक खिलाड़ी की शादी होनी थी। हालांकि, उस खिलाड़ी ने शादी को छोड़ दिया और फाइनल में खेलने का मन बनाया।

हालांकि, उस खिलाड़ी की ये त्याग भी उनकी टीम जीत नहीं दिला पाई। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के ही धाकड़ बल्लेबाड डेविड बेडिंघम हैं। उन्होंने फाइनल के चक्कर में अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया। चूंकि फाइनल मैच समाप्त हो चुका है तो अब आज वो शादी करेंगे। दरअसल, 8 फरवरी को डेविड बेडिंघम की शादी फिक्स थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं।

डेविड बेडिंघम को लग रहा था कि उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, फाइनल में एमआई केपटाउन से हार मिली। ऐसे में शादी से एक दिन डेविड बेडिंघम को निराशा मिली। उन्होंने लीग के फाइनल के चक्कर में अपनी शादी को ही एक दिन शिफ्ट कर दिया।

फाइनल मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे David Bedingham

डेविड बेडिंघम SA20 लीग के फाइनल में 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना पाए। उनको कगिसो रबाडा ने आउट किया। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 62.50 का था। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के लिए बेडिंघम ओपन करने उतरे थे, लेकिन वे टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। पूरी टीम बाद में 105 रनों पर ढेर हो गई।

डेविड बेडिंघम इस टूर्नामेंट में कुछ पारियों में चले, लेकिन टीम उनसे जितनी अपेक्षा कर रही थी उसपर वो खरे नहीं उतरे। उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में उन्होंने 241 रन बनाए। उनका औसत 20.08 का था, जबकि टॉप ऑर्डर में उनका स्ट्राइक रेट 119.90 का था।

আরো ताजा खबर

T20 सेटअप में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा ‘हमें अनुभव की जरूरत…’

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, करीब चार साल...

पार्थिव पटेल को पूर्व सेलेक्टर से मिली थी अजीब सलाह, कहा ‘क्रिकेट छोड़, बिजनेस करें, खिलाड़ी ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Parthiv Patel (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा...

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

IND vs WI 2nd T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को, रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...