

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 कार्यक्रम में एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई। सचिन ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास ऑफर भी दिया, जिसका वीडियो और बातचीत चर्चा का विषय बन गई।
दरअसल, रणवीर सिंह ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ’83’ में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव के गेंदबाजी करने के अंदाज को भी बखूबी पर्दे पर उतारा था।
सचिन तेंदुलकर ने इसी बात का जिक्र करते हुए रणवीर की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेता से कहा, “कभी मुझे भी नेट्स में गेंदबाजी करने आना।” सचिन के इस खास न्योते ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।
रणवीर सिंह ने सचिन की जमकर तारीफ की
इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने भी सचिन तेंदुलकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जब सचिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते थे, तो करोड़ों भारतीयों की यही इच्छा होती थी कि वह ज्यादा से ज्यादा समय तक क्रीज पर टिके रहें।
रणवीर ने आगे कहा कि सचिन आज भी मैदान के बाहर एक महत्वपूर्ण पारी खेल रहे हैं। वह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उनके सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 34,357 रन बनाए हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में सचिन और रणवीर की मुलाकात ने एक बार फिर क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच खास जुड़ाव को दिखाया।
ये भी पढ़ें – AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!
AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!
“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत
SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
22 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

