Skip to main content

ताजा खबर

SA vs USA: Turning Point of the Match: मैच हार सकता था साउथ अफ्रीका, कगिसो रबाडा के इस ओवर ने पलटा फिर गेम

SA vs USA Turning Point of the Match मैच हार सकता था साउथ अफ्रीका कगिसो रबाडा के इस ओवर ने पलटा फिर गेम

Aiden Markaram & Kagiso Rabada (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: SA vs USA, Match-41: Turning Point of the Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे।

इसके जवाब में अमेरिका लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। आइए आपको बताते हैं कि यूएसए से कहा गलती हुई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने इस मैच में बाजी मारी।

कगिसो रबाडा का स्पैल रहा मैच का टर्निंग पॉइंट

कगिसो रबाडा ने अमेरिका को पावरप्ले के अंदर ही दो बड़े झटके दिए थे। रबाडा ने चौथे ओवर में स्टीवन टेलर (24) को आउट किया। फिर उन्होंने छठे ओवर में नीतिश कुमार (8) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। शुरुआती दो झटकों के बाद फिर 12 ओवरों के अंदर 76 के स्कोर पर अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। मैच में ट्विस्ट फिर एंड्रीज गॉस और हरमीत सिंह की जोड़ी ने लाया था।

कगिसो रबाडा ने लेकिन फिर हरमीत सिंह को आउट कर अमेरिका की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। रबाडा ने पारी के 19वें ओवर में हरमीत सिंह (38) को आउट किया। हरमीत और एंड्रीज गॉस के बीच छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई थी। कगिसो रबाडा ने अमेरिका के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पैल में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

क्विंटन डी कॉक की अर्धशतकीय पारी भी रही साउथ अफ्रीका की जीत का कारण

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ग्रुप स्टेज के मैचों में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आए थे। लेकिन अमेरिका के खिलाफ सुपर-8 राउंड के पहले मैच में डी कॉक ने कमाल की बल्लेबाजी की। डी कॉक ने 40 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के चलते ही अफ्रीकी टीम 194 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल हुई थी।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...