Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2024: Super-8, Group-2 Points Table: साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ खोला खाता, अमेरिका के लिए बढ़ी मुश्किलें

T20 WC 2024 Super-8 Group-2 Points Table साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ खोला खाता अमेरिका के लिए बढ़ी मुश्किलें

SA vs USA (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: Super-8, Group-2 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 राउंड का पहला मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, एंटीगुआ में 19 जून को खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से मात दी। इस जीत के साथ एडेन मार्करम एंड कंपनी ने ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। वहीं अमेरिका अगर अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हारती है, तो फिर टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

SA vs USA मैच के बाद ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल का हाल-

पोजिशन टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 2 0.900
2 इंग्लैंड 0 0 0 0 0 0 0
3 वेस्टइंडीज 0 0 0 0 0 0 0
4 अमेरिका 1 0 1 0 0 0 -0.900

साउथ अफ्रीका और अमेरिका मैच का हाइलाइट्स-

अमेरिका के कप्तान एरोन जोन्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो गालित साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए थे। 16 रन के स्कोर पर रीजा हेंड्रिक्स (11) का विकेट गंवाने के बाद क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई थी।

क्विंटन डी कॉक ने 40 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। एडेन मार्करम ने 32 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन (36*) और ट्रिस्टन स्टब्स (20*) ने शानदार नाबाद पारियां खेली। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने 76 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

एंड्रीज गॉस और हरमीत सिंह की 91 रनों की साझेदारी ने फिर टीम की जीत की उम्मीदों को बढ़ा दिया था। लेकिन 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने हरमीत सिंह (38) को आउट कर अमेरिका को बड़ा झटका दिया। 20 ओवरों के अंत में अमेरिका 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना पाई। एंड्रीज गॉस ने 47 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी टीम के लिए खेली। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...