Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK 2024: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने की प्लेइंग XI की घोषणा, टीम में हुए तीन बड़े बदलाव

SA vs PAK 2024: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने की प्लेइंग XI की घोषणा, टीम में हुए तीन बड़े बदलाव

South Africa (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी, शुक्रवार से न्यूलैंड्स केप टाउन में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। बता दें कि टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली इस टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में तीन बदलावों की घोषणा की है। साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट ने Tony de Zorzi और Corbin Bosch को टीम से ड्राॅप करके Wiaan Mulder और Keshav Maharaj को खिलाने का फैसला किया है।

इसके अलावा बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह मैच में Dane Paterson की जगह खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें दूसरे टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है।

तो वहीं इस सीरीज के पहले मैच को साउथ अफ्रीका ने रोमांचक तरीके से 2 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका की नजर सीरीज में पाकिस्तान का 2-0 से सफाया करने पर होंगी। दूसरी ओर, पाक टीम शान मसूद की अगुवाई में साख बचाने के लिए इस टेस्ट मैच में खेलती हुई नजर आएगी। पाकिस्तान पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI

एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगम, वियान मुल्डर, काइल वेरेयेन, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा और क्वेना मफाका।

WTC Final में पहुंची साउथ अफ्रीका

साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर, साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना ली है। पिछले तीन सीजन में यह पहली बार है, जब साउथ अफ्रीका ने इसमें जगह बनाई है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...