Skip to main content

ताजा खबर

RR टीम को पसंद नहीं आने वाली Ashwin की ये तस्वीरें, स्पिनर CSK एकेडमी में बच्चों को दे रहा है ज्ञान

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

Ravichandran Ashwin का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो ब्रेक के बीच भी सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। इस समय टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका अश्विन हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसके बाद भी ये स्पिन गेंदबाज क्रिकेट से दूर नहीं हुआ है, जहां अश्विन की कुछ नई तस्वीरें सामने और इन तस्वीरों में ये युवा खिलाड़ियों को अहम टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।

शानदार प्रदर्शन किया था Ravichandran Ashwin ने टेस्ट सीरीज में

हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती है, वहीं इस सीरीज में Ravichandran Ashwin का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा था। इस दौरान अश्विन ने गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम का काम आसान कर दिया था, जिसके बाद उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने शतक लगाने के अलावा कुल 11 विकेट भी लिए थे।

Ashwin भविष्य के लिए मजबूत CSK टीम तैयार कर रहे हैं

*CSK एकेडमी ने इंस्टा पर Ravichandran Ashwin की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है।
*जहां इन तस्वीरों में अश्विन एकेडमी के युवा खिलाड़ियों को अहम टिप्स दे रहे हैं।
*इस दौरान अश्विन ने बच्चों को गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी से जुड़ी टिप्स दी हैं।
* High Performance camp में बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचा था ये स्पिन गेंदबाज।

सोशल मीडिया पर सामने आई Ravichandran Ashwin की ये तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Super Kings Academy (@superkingsacad)

टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अश्विन का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

वनडे और टी20 क्रिकेट में नहीं मिलता है मौका

एक तरफ अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में अब टीम इंडिया से मौका नहीं मिलता है। अश्विन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था, ये मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा था। वहीं उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था, वो मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा था। वैसे अब अश्विन का इन दोनों प्रारूपों को फिर से खेलना मुश्किल लग रहा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...