Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: ODI में हिटमैन ने अपने नाम की ये खास उपलब्धि, राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज 

Rohit Sharma ODI में हिटमैन ने अपने नाम की ये खास उपलब्धि राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।

इस मैच के शुरू होने से पहले रोहित को इस लिस्ट में द्रविड़ से आगे निकलने के लिए सिर्फ दो रन की जरूरत थी और तीसरे ओवर में दूसरा रन लेकर वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए।

Rohit Sharma से पहले लिस्ट में इन तीन बल्लेबाजों का नाम है

बता दें कि, वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 18426 रन बनाए हैं। अब रोहित शर्मा के आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं। रोहित शर्मा के नाम अब वनडे क्रिकेट में 10831 रन हो गए है। सचिन तेंदुलकर ने 463 मैच में 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली ने 294 मैच में 13872 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अपना 50वां शतक लगाया था। सौरव गांगुली ने 308 मैचों में 11221 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक और 71 अर्धशतक जड़े हैं।

रोहित ने अलग-अलग परिस्थितियों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। उन्होंने घर पर खेले गए 91 वनडे मैचों में 57.86 की औसत से 4,745 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में विदेश में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। रोहित ने विदेश में 114 मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 3,600 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा, रोहित ने न्यूट्रल वेन्यू पर 52.56 की औसत से 2,418 रन बनाए हैं।

ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
विराट कोहली- 13872 रन
सौरव गांगुली- 11221 रन
रोहित शर्मा- 10831 रन
राहुल द्रविड़- 10768 रन

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...