Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: सिग्नल पर रुककर रोहित शर्मा ने क्यों मिलाया महिला फैन से हाथ! वीडियो देख जानें असली वजह

Rohit Sharma: सिग्नल पर रुककर रोहित शर्मा ने क्यों मिलाया महिला फैन से हाथ! वीडियो देख जानें असली वजह

Rohit Sharma (Source X)

Rohit Sharma: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से थोड़े समय के लिए ब्रेक पर हैं, क्योंकि भारतीय टीम वर्तमान में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है।

बांग्लादेश पर 2-0 की टेस्ट सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा छुट्टियों के मजे ले रहे हैं। इस बीच भारतीय कप्तान को मुंबई में अपनी शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखा गया। इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है,

रोहित शर्मा ने फैन को किया बर्थडे विश

रोहित शर्मा की गाड़ी सिग्नल पर रुकी, तभी एक महिला फैन उनकी कार के पास पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में, महिला फैन उत्साह से रोहित की कार के पास तस्वीरें क्लिक करने के लिए पहुंची। इसी दौरान फैन की दोस्त ने यह बताया कि आज उस लड़की का जन्मदिन है। यह सुनकर रोहित शर्मा ने उसे अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बर्थडे गर्ल से हाथ मिलाया।

देखें वीडियो :

यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा को मुंबई में फैंस से मिलते हुए देखा गया है, सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 12 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। उसके बाद टीम इंडिया फिर से टेस्ट मैचों के लिए तैयार होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी।

पहला मैच 16 अक्टूबर को, दूसरा मैच 24 अक्टूबर को और तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के बीच टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के मद्देनजर भारत के लिए यह दोनों सीरीज काफी अहम है। रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी उठाई है और वह चाहेंगे कि पिछले साल WTC फाइनल में हार मिलने के बाद वह इसे जीत में बदले और भारत को एक और ट्रॉफी दिलाए।

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...