Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma ने कानपुर टेस्ट को लेकर बताई दिल की बात, टीम को लेकर भी शेयर किए जज्बात

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Rohit Sharma का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कानपुर टेस्ट मैच को लेकर बात की है और इस दौरान उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ पर तारीफ की है साथ ही बताया है कि टीम ने बारिश के बाद भी कैसे जीत की कहानी लिखी

Rohit Sharma की क्या सोच है कानपुर टेस्ट को लेकर?

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में Rohit Sharma ने खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से Aggression एक तरह से आपके एक्शन होते हैं ना की मेरे रिएक्शन। आगे हिटमैन ने कहा कि- जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी आप करते हैं वो Aggression होता है, इन 10 खिलाड़ियों की मदद के बिना हम कानपुर में टेस्ट मैच नहीं जीत पाते। साथ ही रोहित ने कहा कि- कानपुर में चौथे दिन असली खेल शुरू हुआ था जब टीम को 7 विकेट लेने थे, इस दौरान हमने नतीजा हासिल करने के लिए जोखिम उठाया और ये हम पर उल्टा भी पड़ सकता था। इस वीडियो में रोहित ने कहा कि- हमारा प्लान इस मैच का नतीजा हासिल करना था और ये शानदार सीरीज रही, साथ ही खिलाड़ियों ने इस दौरान कमाल के कैच पकड़े।

बाकी सब से काफी अलग है कप्तान Rohit Sharma की सोच

*टीम के खिलाड़ियों ने जो कैच पकड़े वो आसान नहीं थे, टीवी पर आसान लग रहे थे- रोहित।
*’सिराज शानदार एथलीट है, पूरी जान लगा देते हैं और बल्लेबाजों को परेशान करते हैं’।
*हाई लेवल पर खेलते समय शांत रहना पड़ता है, कभी फैसले आपके हक में नहीं जाते- रोहित।
*अनुभव-ज्ञान उपयोग में लेना होता है और मैं ये करते हुए अपने फैसलों पर भरोसा करता हूं- रोहित।

इस वीडियो में काफी कुछ बोला है कप्तान Rohit Sharma ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक और वीडियो शेयर किया गया था टीम के सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फील्डिंग कोच ने बदली है काफी सारी चीजे

राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के हेड कोच थे, तो उस समय टीम के फील्डिंग कोच T Dilip थे। वहीं द्रविड़ के जाने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था, जिसके बाद फिर से T Dilip का कोच के तौर पर कार्यकाल बढ़ा दिया गया। ऐसे में उनके आने से टीम की फील्डिंग में हद से ज्यादा सुधार हुआ है, जिसका नजारा वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देखने को मिला। साथ ही इस वीडियो में कप्तान रोहित ने T Dilip को लेकर भी बात की थी।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...