Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma के रणजी ट्रॉफी खेलने पर सस्पेंस बरकरार, MCA ने दी बड़ी अपडेट

Rohit Sharma के रणजी ट्रॉफी खेलने पर सस्पेंस बरकरार MCA ने दी बड़ी अपडेट

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हिस्सा लेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले पर उनसे बात करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज में रोहित अपने खराब फॉर्म की वजह से काफी दबाव में दिखे हैं।

लगातार बल्लेबाजी में फ्लॉप और मैदान के बाहर हो रही आलोचनाओं के कारण उन्हें एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर बैठना पड़ा था। भारत को अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेलनी है, उस दौरे पर टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अब हर हाल में टीम में वापसी करनी होगी।

Rohit Sharma मुंबई के लिए खेल सकते हैं रणजी मैच

हिटमैन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले 3 मैचों में मात्र 31 रन बनाए थे। अपनी इस खराब परफॉर्मेंस को वह घरेलू क्रिकेट में ठीक कर सकते हैं, लेकिन 23 जनवरी को शुरू होने वाले रणजी मैच को लेकर उन्होंने अपनी उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, एमसीए के एक अधिकारी ने दावा किया है कि बोर्ड टीम की घोषणा से पहले रोहित से संपर्क करेगा।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, “चयनकर्ताओं द्वारा 20 जनवरी को टीम की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसके दौरान वे प्रत्येक खिलाड़ी की उपलब्धता की जांच करने की उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे। रोहित से भी चयन के लिए उसी समय संपर्क किया जाएगा।”

भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी की और उम्मीद है कि एक या दो दिन में वे पूरी तरह से ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। इस ट्रेनिंग से उन्हें फरवरी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भी मदद मिलेगी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...