Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant को मिलने वाला ब्रेक, अब संजू और ईशान के लिए वरदान साबित होगा!

Rishabh Pant को मिलने वाला ब्रेक, अब संजू और ईशान के लिए वरदान साबित होगा!

Rishabh Pant And Sanju Samson And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

Rishabh Pant ने टीम इंडिया में दमदार वापसी की है, जहां टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने अपना दम दिखा दिया है। दूसरी ओर अब पंत को लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलना है न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से उनको ब्रेक देने पर विचार किया जा रहा है और दो पुराने खिलाड़ियों की फिर से टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है पंत की जगह।

लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में की दमदार वापसी

जी हां, Rishabh Pant ने सड़क हादसे से पहले साल 2022 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद उन्होंने इस साल यानी की 2024 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। जहां पंत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था, इस दौरान पंत ने 109 रनों की पारी खेली थी।

Rishabh Pant को ब्रेक, संजू और ईशान को मौका?

*टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होगी टी20 सीरीज।
*Workload Management के चलते पंत को टी20 सीरीज से मिल सकता है ब्रेक।
*Rishabh Pant की जगह संजू सैमसन और ईशान किशन का होगा चयन-रिपोर्ट्स।
*ऐसा हुआ तो ईशान की लंबे समय बाद होगी टीम में वापसी, संजू गए थे लंका दौरे पर ।

ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था Rishabh Pant का

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा था बेहद शानदार

दूसरी ओर संजू और ईशान का हाल ही में घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल से शानदार प्रदर्शन रहा था, जहां युवा खिलाड़ी ईशान ने पहले Buchi Babu टूर्नामेंट में शतक जड़ा था और उसके बाद Duleep Trophy खेलते हुए उन्होंने शतक लगाया था। वैसे ईशान ने टीम इंडिया से इस साल एक भी मैच नहीं खेला है किसी भी प्रारूप में। तो दूसरी ओर संजू ने भी हाल में Duleep Trophy में शतक जड़ा था, लेकिन लंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में संजू लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए थे।

संजू ने अपने शतक को लेकर पोस्ट शेयर किया था

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...