Skip to main content

ताजा खबर

Reports: अफगानिस्तान में क्रिकेट पर लग सकता है बैन, तालिबान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Reports अफगानिस्तान में क्रिकेट पर लग सकता है बैन तालिबान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Afghanistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम विश्व स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। जून में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम ने पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार था। इस बीच अफगानिस्तान टीम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान देश में क्रिकेट पर बैन लगा सकता है।

तालिबान के लीडर ने क्रिकेट पर बैन लगाने की घोषणा की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के इस्लामिक एमिरेट के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने क्रिकेट पर धीरे-धीरे बैन लगाने की घोषणा की है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में इस समय तालिबान की सरकार है, जिसने पहले ही महिलाओं को कोई भी खेल खेलने से रोक दिया है।

सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं कि जिसमें दावा किया गया है कि अखुंदजादा क्रिकेट से खुश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि इसके हानिकारक प्रभाव है और यह शरिया कानून के भी खिलाफ हैं। वहीं, एक अन्य ट्वीट में दावा किया गया है कि दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा है- एक का नेतृत्व अखुंदजादा कर रहे हैं और दूसरा अनस हक्कानी के भाई सिराजुद्दीन हक्कानी, जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट में भारी निवेश किया है।

खिलाड़ियों को पहुंचेगा नुकसान

अफगानिस्तान क्रिकेट से राशिद खान, मोहम्मद नबी और नवीन हल हक जैसे खिलाड़ी निकले हैं। जो न केवल देश के लिए बल्कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीमों के लिए भी शानदार खेल दिखा रहे हैं। अगर अफगानिस्तान में क्रिकेट पर बैन लगता है तो इससे खिलाड़ियों को तगड़ा नुकसान पहुंचेगा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त ग्रेटर नोएडा में हैं, टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना था। लेकिन बारिश के चलते शुक्रवार 13 सितंबर को मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...