
IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X)
आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि यह आरसीबी का बेंगलुरु में आखिरी लीग मैच होगा। इसके बाद टीम अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला बराबरी का और बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
RCB की फॉर्म और वापसी की उम्मीद
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को अपने पिछले घरेलू मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। हालांकि, टीम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और 6 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। फिल साल्ट की हालिया फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक संकेत है, जिन्होंने पिछले तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं।
GT की चुनौतियां और मजबूत गेंदबाजी
गुजरात टाइटन्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में उनकी मिडिल ऑर्डर की कमजोरी सामने आई, खासकर जब साई सुदर्शन, जोस बटलर और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। फिर भी, गुजरात की गेंदबाजी यूनिट मजबूत मानी जाती है और टीम वापसी करने के लिए तैयार होगी।
RCB vs GT मैच में संभावित रिकॉर्ड और माइलस्टोन
RCB के खिलाड़ी
- विराट कोहली: 1 चौका लगाते ही 800 IPL चौके पूरे कर लेंगे
- कोहली: 1 छक्का लगाते ही 300 IPL छक्के पूरा कर लेंगे
- देवदत्त पडिक्कल: 41 रन बनाते ही 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
- जितेश शर्मा: 1 कैच से 50 IPL कैच पूरे कर लेंगे
- जोश हेजलवुड: 2 विकेट से RCB के लिए 50 विकेट पूरे कर लेंगे
GT के खिलाड़ी
- साई सुदर्शन: 72 रन से 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
- शुभमन गिल: 1 चौका से 400 IPL चौके पूरे कर लेंगे
- जोस बटलर: 6 छक्कों से 200 IPL छक्के पूरे कर लेंगे
- राहुल तेवतिया: 5 चौकों से 200 T20 चौके पूरे कर लेंगे
- तेवतिया: 6 छक्कों से 100 T20 छक्के पूरे कर लेंगे
13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!
IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

