Skip to main content

ताजा खबर

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि यह आरसीबी का बेंगलुरु में आखिरी लीग मैच होगा। इसके बाद टीम अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला बराबरी का और बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

RCB की फॉर्म और वापसी की उम्मीद

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को अपने पिछले घरेलू मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। हालांकि, टीम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और 6 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। फिल साल्ट की हालिया फॉर्म टीम के लिए सकारात्मक संकेत है, जिन्होंने पिछले तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं।

GT की चुनौतियां और मजबूत गेंदबाजी

गुजरात टाइटन्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में उनकी मिडिल ऑर्डर की कमजोरी सामने आई, खासकर जब साई सुदर्शन, जोस बटलर और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। फिर भी, गुजरात की गेंदबाजी यूनिट मजबूत मानी जाती है और टीम वापसी करने के लिए तैयार होगी।

RCB vs GT मैच में संभावित रिकॉर्ड और माइलस्टोन

RCB के खिलाड़ी

  • विराट कोहली: 1 चौका लगाते ही 800 IPL चौके पूरे कर लेंगे
  • कोहली: 1 छक्का लगाते ही 300 IPL छक्के पूरा कर लेंगे
  • देवदत्त पडिक्कल: 41 रन बनाते ही 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
  • जितेश शर्मा: 1 कैच से 50 IPL कैच पूरे कर लेंगे
  • जोश हेजलवुड: 2 विकेट से RCB के लिए 50 विकेट पूरे कर लेंगे

GT के खिलाड़ी

  • साई सुदर्शन: 72 रन से 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
  • शुभमन गिल: 1 चौका से 400 IPL चौके पूरे कर लेंगे
  • जोस बटलर: 6 छक्कों से 200 IPL छक्के पूरे कर लेंगे
  • राहुल तेवतिया: 5 चौकों से 200 T20 चौके पूरे कर लेंगे
  • तेवतिया: 6 छक्कों से 100 T20 छक्के पूरे कर लेंगे

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...