
(Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं, साथ ही इंस्टा पर उन्होंने खुद से जुड़ी अपडेट देना बंद कर दिया है। लेकिन आज विराट ने एक ऐसी इंस्टा स्टोरी शेयर कर दी है, जिसे देख हर कोई निराश है और अब वो इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
मैदान पर कब वापसी होगी Virat Kohli की?
बल्लेबाज Virat Kohli ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं अब एक बार फिर से विराट टेस्ट क्रिकेट के जरिए 22 गज पर उतरेंगे, जहां वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगे और ये सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज में कुल 3 टेस्ट मैच होंगे, साथ ही ये टेस्ट सीरीज भी WTC के लिहाज से काफी ज्यादा अहम रहने वाली है।
Virat Kohli ने Ratan Tata के लिए शेयर की इंस्टा स्टोरी
*Ratan Tata के निधन के बाद से क्रिकेट जगत में भी है इस समय शोक की लहर।
*इसी कड़ी में विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी के जरिए Ratan Tata के निधन पर जताया दुख।
*विराट ने Ratan Tata की तस्वीर शेयर कर लिखा-forever in our hearts, rest in peace sir।
*इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी शेयर की थी Ratan Tataके लिए इंस्टा स्टोरी।
Ratan Tata के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे सचिन तेंदुलकर भी
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
अगले साल खेलेंगे अब वनडे क्रिकेट
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में अब वो टीम इंडिया से सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं। 2024 के बचे हुए तीन महीने में वो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे, तो वो अपनी अगली वनडे सीरीज साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे। इससे पहले कोहली ने लंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी,वहीं कोहली ने जब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था तो फैन्स हद से ज्यादा निराश हो गए थे।
“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान
SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

