Skip to main content

ताजा खबर

“हमने भारत के एक सच्चे रतन को खो दिया”- रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा खेल जगत, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

हमने भारत के एक सच्चे रतन को खो दिया- रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा खेल जगत सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata. (Photo Source: X(Twitter)

Ratan Tata passed away देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है। रतन टाटा ने 86 की उम्र में मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारि के मुताबिक रविवार को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उनकी एंजियोग्राफी की गई जिसके बाद उनकी हृदय गति बढ़ी और हालत बिगड़ने लगी। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था और बुधवार उनकी मृत्यु हो गई।

रतन टाटा के निधन पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में खेल जगत के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हमने भारत के एक सच्चे रतन श्री रतन टाटा जी को खो दिया है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। ओम शांति।”

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, “हमारे देश के महान व्यक्तियों में से एक के रूप में एक युग का अंत, श्री रतन टाटा जी का निधन। उन्हें हमारे देश के लिए उनके अमूल्य योगदान और एक अविश्वसनीय रोल-मॉडल होने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। दुनिया भर में उनके सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति”

वहीं हरभजन सिंह ने लिखा, “RIP सर, सतनाम वाहेगुरु, रतन टाटा जी हमेशा हमारे दिलों में आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक के रूप में रहेंगे। उनके नेतृत्व, विनम्रता और नैतिकता और मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने एक ऐसा मानक स्थापित किया जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा, न केवल उनके द्वारा बनाई गई कंपनियों के लिए, बल्कि उन अनगिनत लोगों के लिए भी जिन्हें उन्होंने अपनी करुणा और उदारता के माध्यम से छुआ। मेरी गहरी संवेदनाएं।”

वहीं सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि, अपने जीवन और निधन से, श्री रतन टाटा ने देश को हिलाकर रख दिया है। मैं उनके साथ समय बिताने के लिए भाग्यशाली था, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, वही दुख महसूस करते हैं जो मैं आज महसूस कर रहा हूं। उसका प्रभाव ही ऐसा है. जानवरों के प्रति अपने प्रेम से लेकर परोपकार तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची प्रगति तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की देखभाल करते हैं जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं। रेस्ट इन पीस, मिस्टर टाटा। आपकी विरासत आपके द्वारा बनाए गए संस्थानों और आपके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जीवित रहेगी।

इनके अलावा रोहित शर्मा, वेंकटेश प्रसाद, इरफान पठान, यूसुफ पठान और शिखर धवन जैसे क्रिकेटर सितारों ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

यहां देखिए क्रिकेट जगत के दिग्गजों द्वारा रतन टाटा के लिए किए गए ट्वीट

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...