Skip to main content

ताजा खबर

Rashid Khan ने जीवन की नई पारी का किया आगाज, ये दिन रहा उनके लिए सबसे खास

Rashid Khan (Image Credit- Instagram)

जब भी अफगानिस्तान क्रिकेट की बात होती है, तो स्पिनर Rashid Khan का नाम सबसे टॉप पर आता है। जहां इस फिरकी के फनकार ने टीम के लिए कई बार जीत की कहानी लिखने का काम किया है, दूसरी ओर अब राशिद खान ने अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दुनियाभर की लीग में खेलते हैं Rashid Khan

Rashid Khan ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी पहचान बनाई है, उसी की बदौलत ये खिलाड़ी दुनियाभर की लीग में खेलता हुआ नजर आता है। हर देश में होने वाली टी20 लीग में आपको राशिद खान खेलते हुए नजर आ जाएंगे, ऐसे में ये खिलाड़ी 15 से ज्यादा लीग टीमों का हिस्सा रहे चुका है और IPL का आखिरी सीजन उन्होंने गुजरात की टीम से खेला था।

Rashid Khan ने जीवन की नई पारी का किया आगाज

*अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर Rashid Khan ने रचाई शादी, तस्वीरें हुई वायरल।
*जहां अफगान टीम के स्टार खिलाड़ी की काबुल में पख्तून रीति-रिवाजों के तहत हुई है शादी ।
*वहीं उसी दिन राशिद  खान के अलावा उनके बाकी के तीन भाईयों की भी शादी हुई है ।
*साथ ही काफी बड़े होटल में हुई इस शादी में अफगान टीम के कई खिलाड़ी भी पहुंचे थे।

शादी से Rashid Khan की कुछ तस्वीरें आई सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aftab Alam55 (@aftab_alam55)

मोहम्मद नबी ने भी खास दोस्त के लिए खास पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammad Nabi (@mohammadnabi07)

कैसा रहा है अफगान टीम के लिए इस खिलाड़ी का प्रदर्शन?

साल 2015 में राशिद खान ने अफगानिस्तान टीम से अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद ये खिलाड़ी सफलता की ओर बढ़ता ही चला गया। राशिद ने अभी तक अपने करियर में 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 34 विकेट हैं। तो 195 वनडे मैचों में वो 190 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, वहीं 93 टी20 मुकाबलों में वो 152 बल्लेबाजों को अभी तक आउट कर चुके हैं। साथ ही अब अफगानिस्तान टीम विश्व क्रिकेट में अपना डंका बजा रही है और मजबूत टीमों को हार का स्वाद चखा रही है।

আরো ताजा खबर

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...

One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक

Ben Stokes hits historic century for Durham following international retirement (image via getty) न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के कुछ...

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...