Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: विदर्भ ने की आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा, Akshay Wadkar संभालेंगे कमान

Vidarbha Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

रणजी ट्राॅफी के आगामी सीजन के लिए विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। तो वहीं इस सीजन में टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर को सौंपी गई है, जबकि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे को उनका डिप्टी बनाया गया है।

इसके अलावा टीम में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले अनुभवी करुण नायर को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले सीजन से ही विदर्भ के लिए खेलना शुरू किया है, और वह टीम के लिए पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

साथ ही पिछले सीजन घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले फैज फजल को अब टीम में युवा यश राठौड़ रिप्लेस करने वाले हैं। इसके अलावा अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव रणजी ट्राॅफी के आगामी सीजन में विदर्भ की तेज गेंदबाजी के अगुआ होंगे। तो वहीं विदर्भ रणजी ट्राॅफी में अपने खिताबी अभियान की शुरुआत आंध्रा के खिलाफ नागपुर में होने वाले पहले मैच से करेगी।

रणजी ट्राॅफी 2024-25 सीजन के दौरान विदर्भ की 16 सदस्यीय टीम

अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायडे (उप कप्तान), अमन मोखड़े, यश राठौड़, यश कदम, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, आदित्य ठाकरे, शुभम कापसे, नचिकेत भूटे, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), प्रफुल्ल हिंगे, दानिश मालेवार, उमेश यादव, मंदार महाले और करुण नायर।

कोचिंग स्टाफ:

उस्मान गनी (हेड कोच), अतुल रानाडे (सहायक कोच), युवराज सिंह दसौंधी (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), नितिन खुराना (फिजियो), अनिरुद्ध देशपांडे (वीडियो विश्लेषक), राजसिंह चंदेल (मालिशकर्ता), यश थोराट (साइड-आर्म बॉल थ्रोअर), जीतेन्द्र धारभे (मैनेजर)।

रणजी ट्राॅफी 2024-25 सीजन के दौरान विदर्भ के होने वाले मैच

 राउंड    
 बनाम 
तारीख
वेन्यू
1
Andhra
October 11-14
Nagpur
2
Puducherry
October 18-21
Puducherry
3
Uttarakhand
October 26-29
Dehradun
4
Himachal Pradesh
November 06-09
Nagpur
5
Gujarat
November 13-16
Nagpur
6
Rajasthan
January 23-26
Jaipur
7
Hyderabad
January 30-February 02
Nagpur

 

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...