
Wridhiman Saha (Photo Source: X/Twitter)
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बंगाल की टीम दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से बिहार के खिलाफ बंगाल क्रिकेट अकैडमी, कल्याणी में खेलने वाली है। टीम ने पहला मुकाबला यूपी के खिलाफ था, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन टीम 3 अंक अर्जित कर पाने में कामयाब रही, जिसका श्रेय गेंदबाजों को जाता है।
इस बीच, बिहार के खिलाफ आगामी मैच से पहले बंगाल की टीम मुश्किलों में नजर आ रही है। विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का दूसरे मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है क्योंकि वह पीठ की ऐंठन से जूझ रहे हैं।
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने दी जानकारी
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने बुधवार, 16 अक्टूबर को टेलीग्राफ को बताया,
रिद्धिमान साहा की पीठ में थोड़ी ऐंठन है। वह यूपी के खिलाफ मुकाबले के आखिरी दिन भी मैदान पर नहीं उतरे थे। अगर वह मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो, एविलिन घोष या शुभम डे उनकी जगह लेंगे।
रिद्धिमान साहा अगर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाते हैं तो एविलिन घोष प्लेइंग 11 में उन्हें रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं और बंगाल के लिए अपना डेब्यू भी कर सकते हैं।
रितिक चटर्जी भी हो सकते हैं बाहर
उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले मैच में स्पिनर रितिक चटर्जी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने 25 ओवर में 105 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया था। हालांकि, उनकी गेंदबाजी में एक-दो कैच भी छूटे थे। बिहार के खिलाफ मैच में चटर्जी की जगह प्रदीप्त प्रमाणिक या आमिर गनी को मौका मिल सकता है।
बंगाल बनाम बिहार मैच में बारिश का साया
बंगाल और बिहार के बीच कल्याणी में होने वाले मुकाबले के पहले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान है। बंगाल का लक्ष्य इस मैच से पूरे अंक हासिल करना है, क्योंकि बिहार कम से कम पेपर पर एलिट ग्रुप-सी में सबसे मजबूत टीम नहीं है। वहीं, बिहार को पिछले मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ एक इनिंग और 43 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

