Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy: छोले भटूरे नहीं… विराट कोहली ने लंच ब्रेक में खाई ये स्पेशल डिश, शेफ ने किया खुलासा

Ranji Trophy: छोले भटूरे नहीं… विराट कोहली ने लंच ब्रेक में खाई ये स्पेशल डिश, शेफ ने किया खुलासा

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। वह रेलवे के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले का हिस्सा है। कोहली को देखने के लिए स्टेडियम में फैंस की गजब भीड़ जमा हुई है।

दिल्ली में विराट वापस से अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्तों से मुलाकात की और साथ ही हर दिन अलग-अलग खानों का स्वाद ले रहे हैं। गुरुवार, 30 जनवरी को रेलवे के खिलाफ जारी मैच के पहले दिन लंच ब्रेक में उन्होंने चिली पनीर की मांग की, देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

स्टेडियम के चेफ ने इंटरव्यू में कही यह बात

आपको बता दें, 29 जनवरी को विराट कोहली जब ट्रेनिंग करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे तब उनके लिए छोले भटूरे का इंतजाम किया गया था, जो उनके फेवरेट हैं। लेकिन कोहली ने इसे खाने से मना कर दिया और फिर बाकी साथी खिलाड़ियों के साथ कढ़ी चावल खाई।

अरुण जेटली स्टेडियम के चेफ संजय झा ने स्पोर्ट्स टूडे को दिए गए इंटरव्यू में बताया,

“मैं 25 सालों से कैंटीन चला रहा हूं और मैं विराट कोहली को बचपन से जानता हूं। वह हमारी कैंटीन से खाना खाता था। उसने अपना करियर यहीं से शुरू किया, लेकिन उसमें कोई ईगो नहीं है। आज भी वह हमसे और वेटर से बात करते समय एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही विनम्र रहता है।”

“पहले, चिली चिकन उनका पसंदीदा हुआ करता था। न केवल वे इसे खाते थे, बल्कि अपने साथियों को भी इसकी सलाह देते थे। अब वे छोले भटूरे या कढ़ी चावल खाते हैं। एक बार मैंने उनसे पूछा कि क्या हमें बाहर से कुछ मंगवाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, यह कहते हुए कि वे हमारी कैंटीन से ही खाना चाहते हैं।”

আরো ताजा खबर

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...