Skip to main content

ताजा खबर

Ramandeep Singh Catch: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रमनदीप बने सुपरमैन, हवा में कूदते हुए एक साथ पकड़ा बेहतरीन कैच

Ramandeep Singh Catch Video (Photo Source: X)

Ramandeep Singh Catch Video: एसीसी टी-20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 7 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 183 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में सिर्फ 176 रन ही बना पाई।

PAK A के खिलाफ मैच में रमनदीप सिंह ने पकड़ा बेहतरीन कैच

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में महफिल रमनदीप सिंह अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर महफ़िल लूट गए। रमनदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसा शानदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। पाकिस्तान के डग आउट में बैठे खिलाड़ियों की तो आंखें फटी की फटी रह गई।

रमनदीप ने यह अद्भुत कैच पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर के दौरान पकड़ा। निशांत सिंधु की पहली गेंद पर यासिर खान मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर वहां तैनात रमनदीप ने ऐसा होने नहीं दिया। रमन ने अपने दाईं ओर दौड़ लगाते हुए पहले मैदान को कवर किया और फिर एक शानदार डाइव लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा।

ONE OF THE GREATEST EVER CATCHES FROM RAMANDEEP SINGH. 🥶 pic.twitter.com/5gM0L02eDv

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 19, 2024

रमनदीप सिंह की बेहतरीन फील्डिंग को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि रमनदीप सिंह का कैच किसी भारतीय द्वारा लिए गए अब तक के सबसे महान कैचों में से एक माना जाएगा। अद्भुत और मंत्रमुग्ध कर देने वाला कैच!

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए। भारत ए की ओर से कप्तान तिलक वर्मा (44) के अलावा अभिषेक शर्मा (35), प्रभसिमरन (36) और नेहाल वडेरा (25) ने शानदार पारियां खेली। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा पाकिस्तान ए ने आखिरी ओवर तक किया, मगर टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 ही रन बना पाई और भारत ए ने यह मैच 7 रनों से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...