Skip to main content

ताजा खबर

Pro Cricket League: आईपीएल में सनसनी बटोरने वाले कामरान खान प्रो क्रिकेट लीग में इस टीम के लिए खेलते हुए आएंगे नजर 

Kamran Khan (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से प्रो क्रिकेट लीग के आगामी सीजन का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि पूर्व आईपीएल प्लेयर और राजस्थान राॅयल्स के लिए अपनी गेंदबाजी व एक्शन की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले कामरान खान (Kamran Khan) टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

आगामी प्रो क्रिकेट लीग में पूर्व में राजस्थान राॅयल्स और पुणे वाॅरियर्स जैसी आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके कामरान राजस्थान किंग्स (Rajasthan Kings) फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित सीजन में खेलने को लेकर कामरान ने कहा-

मैं वापस आकर राजस्थान किंग्स से जुड़कर बहुत खुश हूं। कुछ समय बिताने के बाद, मैं तरोताजा हूं और अपने स्किल और जुनून को खेल में वापस लाने के लिए तैयार हूं। मैं अपने फैंस के साथ फिर से जुड़ने और मैदान पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं।

कामरान की वापसी पर रहेगी फैंस की नजर

तो वहीं कामरान खान के राजस्थान किंग्स की ओर से खेलने को लेकर टीम के मालिक गौरव सचदेवा (Gaurav Sachdeva) ने कहा- हमारा मानना ​​है कि उनके टूर्नामेंट में शामिल होने से हमारी टीम के आउटपुट में काफी वृद्धि होगी और हमें नई जिंदगी मिलेगी। हम उन्हें प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं और हम जानते हैं कि उनकी वापसी से हमारे फैंस बहुत खुश होंगे।

इसके अलावा प्रो क्रिकेट लीग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गणेश शर्मा ने कहा- हम प्रो क्रिकेट लीग में कामरान खान का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। कामरान की लाइनअप सिर्फ एक व्यक्तिगत वापसी नहीं है बल्कि लीग के लिए एक महत्वपूर्ण पल है। उनकी उपस्थिति निस्संदेह प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी और फैंस को उत्साहित करेगी।

देखने लायक बात होगी कि 9 आईपीएल मैचों में 9 विकेट लेने वाले कामरान खान आगामी प्रो क्रिकेट लीग के सीजन में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? साल 2011 में वह आखिरी बार आईपीएल में नजर आए थे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...