
Kamran Khan (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से प्रो क्रिकेट लीग के आगामी सीजन का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं अब खबर आ रही है कि पूर्व आईपीएल प्लेयर और राजस्थान राॅयल्स के लिए अपनी गेंदबाजी व एक्शन की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले कामरान खान (Kamran Khan) टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
आगामी प्रो क्रिकेट लीग में पूर्व में राजस्थान राॅयल्स और पुणे वाॅरियर्स जैसी आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके कामरान राजस्थान किंग्स (Rajasthan Kings) फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं टूर्नामेंट के बहुप्रतीक्षित सीजन में खेलने को लेकर कामरान ने कहा-
मैं वापस आकर राजस्थान किंग्स से जुड़कर बहुत खुश हूं। कुछ समय बिताने के बाद, मैं तरोताजा हूं और अपने स्किल और जुनून को खेल में वापस लाने के लिए तैयार हूं। मैं अपने फैंस के साथ फिर से जुड़ने और मैदान पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हूं।
कामरान की वापसी पर रहेगी फैंस की नजर
तो वहीं कामरान खान के राजस्थान किंग्स की ओर से खेलने को लेकर टीम के मालिक गौरव सचदेवा (Gaurav Sachdeva) ने कहा- हमारा मानना है कि उनके टूर्नामेंट में शामिल होने से हमारी टीम के आउटपुट में काफी वृद्धि होगी और हमें नई जिंदगी मिलेगी। हम उन्हें प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं और हम जानते हैं कि उनकी वापसी से हमारे फैंस बहुत खुश होंगे।
इसके अलावा प्रो क्रिकेट लीग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गणेश शर्मा ने कहा- हम प्रो क्रिकेट लीग में कामरान खान का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। कामरान की लाइनअप सिर्फ एक व्यक्तिगत वापसी नहीं है बल्कि लीग के लिए एक महत्वपूर्ण पल है। उनकी उपस्थिति निस्संदेह प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी और फैंस को उत्साहित करेगी।
देखने लायक बात होगी कि 9 आईपीएल मैचों में 9 विकेट लेने वाले कामरान खान आगामी प्रो क्रिकेट लीग के सीजन में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? साल 2011 में वह आखिरी बार आईपीएल में नजर आए थे।
26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

