Skip to main content

ताजा खबर

PCB ask written evidence from BCCI: पाकिस्तान ने बीसीसीआई से लिखित में मांगा ये जवाब!

PCB ask written evidence from BCCI: पाकिस्तान ने बीसीसीआई से लिखित में मांगा ये जवाब!

PCB (Image Credit- Twitter)

PCB ask written evidence from BCCI: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम ने पाकिस्तान में जाने के लिए राजी नहीं है और टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में करवाने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में अब पीसीबी (PCB) ने एक बड़ी शर्त रख दी है। पीसीबी ने कहा कि अगर भारत सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करता है, तो बीसीसीआई को दस्तावेजी सबूत पेश करना होगा कि भारत सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

ICC की वार्षिक बैठक 19 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो में होगी। इस बैठक में भारतीय टीम के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर बात होगी। वहीं, पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को खारिज करते हुए इस बात पर अड़ा रहेगा कि मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का बड़ा दांव! 

चैंपियंस ट्रॉफी की आयोजन समिति के साथ मिलकर काम करने वाले पीसीबी के सूत्रों ने पीटीआई को बताया-

“अगर भारत सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार करती है, तो यह लिखित रूप में होना चाहिए और बीसीसीआई को ऐसा पत्र भेजने के लिए बाध्य किया जाएगा। हम इस बात पर जोर देते हैं कि बीसीसीआई टूर्नामेंट से कम से कम 5-6 महीने पहले और लिखित रूप से आईसीसी को अपने चैंपियंस ट्रॉफी दौरे की योजना के बारे में सूचित करे।”

 आईसीसी मीटिंग में दे सकता है PCB को झटका 

आईसीसी ने वैकल्पिक स्थानों की तलाश शुरू कर दी है, जिसमें दुबई लिस्ट में टॉप पर है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा लाता है और अगर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो आईसीसी को भारी नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची और दुबई में खेले जा सकते हैं। शायद रावलपिंडी और लाहौर को वेन्यू की लिस्ट से हटाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईसीसी ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन से वेन्यू पहुंचने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की है। इसके साथ हो रिपोर्ट्स यह भी है कि अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल में जाएगा तो उनके मैच पाकिस्तान से बाहर ही खेले जाएंगे, यानी पाकिस्तानी टीम को भी बाहर जाकर मैच खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...