Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए बीसीसीआई ने तैयार की है स्पेशल बस, सामने आई पहली झलक

Indian Team Victory Parade Bus (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इंडिया पहुंच चुकी है। स्पेशल फ्लाइट से आज सुबह भारतीय टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके बाद टीम इंडिया सीधे होटल के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम की इस जीत पर आज मुंबई में एक विक्ट्री परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में जोर-शोर से तैयारियां से चल रही हैं।

भारत आने के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स का शेड्यूल क़ाफी व्यस्त है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कई कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। टीम इंडिया को आज ही दिल्ली से मुंबई के लिए भी उड़ान भरनी है। मुंबई पहुंचने के बाद टीम इंडिया शाम 5 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां पर 5 बजे से शाम 7 बजे तक ओपन बस में विक्ट्री परेड होगा।

विक्ट्री परेड के लिए बीसीसीआई ने तैयार की है स्पेशल बस

मुंबई में विक्ट्री परेड के लिए बीसीसीआई की ओर से एक खास बस तैयार की गई है, जो देखने में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। बस के साइड में टीम इंडिया की ट्रॉफी लेते हुए और जश्न मानते हुए बड़ी और विहंगम तस्वीर लगाई गई है। बस ऊपर से खुली हुई है, इसी में सवार होकर भारतीय खिलाड़ी करीब ड़ेढ किलोमीटर का एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।

INDIAN TEAM BUS FOR THE VICTORY PARADE. 🔥

– It’s time for celebration in Mumbai. pic.twitter.com/6TYvqgWAgE

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024

फिर वहां से पूरी टीम बीसीसीआई के दफ्तर पहुंच जाएगी। बस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से इस वक्त वायरल हो रहे हैं। विक्ट्री परेड के बाद शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा समारोह होगा और फिर सभी खिलाड़ी वापस होटल चले जाएंगे।

भारतीय टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। ये जीत इसलिए भी खास थी, क्योंकि साल 2007 में पहला टी20​ विश्व कप जीतने के बाद अभी तक भारत ने एक भी बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया था। लेकिन अब करीब 17 साल का इंतजार खत्म हो गया है। टीम इंडिया को एक जुलाई को भी वतन वापस आना था, लेकिन बारबाडोस में आए भयंकर तूफान की वजह से भारतीय टीम वहां फंसी हुई थी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...