Skip to main content

ताजा खबर

Pat Cummins तो मान चुके हैं कि Virat Kohli टेस्ट से संन्यास लेंगे, मीडिया के सामने दिया अजीब बयान

Pat Cummins तो मान चुके हैं कि Virat Kohli टेस्ट से संन्यास लेंगे, मीडिया के सामने दिया अजीब बयान

(Image Credit- Instagram)

इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज Virat Kohli ने शानदार अंदाज में किया था, जहां उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच में ही शतक ठोक दिया था। जिसके बाद सभी को लगा था कि कोहली पूरी सीरीज में कमाल करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और वो बाकी के 4 मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विराट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

पैट कमिंस तो मान रहे हैं कि Virat Kohli टेस्ट से संन्यास लेंगे

BGT में Virat Kohli का बल्ले से प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा, उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। अब इसी पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने बड़ा बयान दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कमिंस ने मीडिया के सामने कहा कि-ये हमेशा एक अद्भुत प्रतियोगिता रही है केवल रन बनाने के अलावा विराट खेल में थोड़ा थियेटर लाते हैं, जो कभी-कभी अच्छा होता है और कभी-कभी ये आपको विरोधी टीम के तौर पर परेशान कर सकता है। जो मुझे यकीन है कि ये उनके प्लान का हिस्सा होता है। आगे कमिंस ने कहा कि- वास्तव में विराट कोहली के साथ खेलने में मजा आता, आप जानते हैं वो पिछले एक दशक से स्टार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। ऐसे में अगर आपको उनका विकेट मिल जाता है, तो यह गेम जीतने में काफी मदद करता है, हां अगर ये कोहली की आखिरी सीरीज है तो ये दुखद होगा।

Virat Kohli को लेकर इस वीडियो में बात की पैट कमिंस ने

बार-बार एक ही गलती कर रहे थे Virat Kohli

जी हां, इस टेस्ट सीरीज में Virat Kohli बार-बार एक ही गलती कर रहे थे, जहां वो ऑफ Stumps से बार जाती गेंदों को छेड़ रहे थे। जिसके कारण वो कभी विकेटकीपर को तो कभी Slip में अपना कैच दे रहे थे, ऐसे में कोहली ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ 190 रन ही बनाए और कई बार वो काफी ज्यादा गुस्से में भी नजर आए थे आउट होने पर।

विराट के इस वीडियो ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी बॉस

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

टीम इंडिया की अगली सीरीज अब कब से होगी?

*टीम इंडिया अब खेलेगी साल की अपनी पहली वाइट बॉल सीरीज।
*इंग्लैंड के खिलाफ पहले होगी टी20 सीरीज और फिर खेली जाएगी वनडे सीरीज।
*टी20 सीरीज में होंगे कुल 5 मैच, तो वनडे सीरीज के तहत खेले जाएंगे 3 मैच।
*22 जनवरी से होगा इस सीरीज का आगाज, जल्द होगा टीम का ऐलान।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...