Skip to main content

ताजा खबर

Paris Olympics 2024: जय शाह का बड़ा ऐलान, BCCI भारतीय एथलीट्स के लिए देगा 8.5 करोड़

Paris Olympics 2024: जय शाह का बड़ा ऐलान, BCCI भारतीय एथलीट्स के लिए देगा 8.5 करोड़

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 21 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने आगामी 2024 पेरिस ओलंपिक के भारतीय एथलीट्स को सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें, 2024 पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है और यह 11 अगस्त तक खेला जाएगा।

इस शानदार टूर्नामेंट में कई भारतीय एथलीट्स को काफी अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है कि जो भी भारतीय खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड IOA को 8.5 करोड़ रुपए देगा ताकि सभी एथलीट्स को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो।

जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीट्स का समर्थन करेंगे। हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपए दे रहे हैं। मैं सभी एथलीट्स से यही अपील करता हूं कि वो भारत को और भी ऊंचाइयों तक ले जाए।’

यह रहा BCCI सचिव जय शाह का ट्वीट:

बता दें कि इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है, जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं। सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है। पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा।

टोक्यो ओलंपिक में भारत के 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने 7 पदक जीते थे। इनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। पेरिस ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था, उनमें से केवल गोला फेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है।

खिलाड़ियों की लिस्ट में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। उनके बाद निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) का नंबर आता है। टेबल टेनिस में भारत के 8, जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के पीवी सिंधु सहित 7 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कुश्ती (6), तीरंदाजी (6) और मुक्केबाजी (6) में 6-6 खिलाड़ी ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद गोल्फ (4), टेनिस (3), तैराकी (2), सेलिंग (2) का नंबर आता है। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...