Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह के अगले आईसीसी चेयरमैन को लेकर बैठक AGM में की जाएगी

जय शाह के अगले आईसीसी चेयरमैन को लेकर बैठक AGM में की जाएगी

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी वार्षिक कांफ्रेंस श्रीलंका के कोलंबो में 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस वार्षिक बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया जाएगा कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह नए आईसीसी अध्यक्ष नियुक्त होंगे या नहीं?

बता दें, 19 जुलाई को यह कॉन्फ्रेंस बोर्ड मीटिंग के साथ शुरू होगी। UAE में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबलों की मेजबानी हुई थी और वहां 2 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान होने की आशंका लगाई जा रही है। AGM के 9 सूत्री एजेंडा में आयोजन का वित्तीय विवरण शामिल नहीं किया गया है। हालांकि बोर्ड इस ‘घटना के बाद की रिपोर्ट’ के रूप में चर्चा करेगा जो मानक संचालन प्रक्रिया है।

आईसीसी के सूत्र ने खुलासा किया कि, ‘अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव के रूप में जय शाह के पास अभी भी 1 साल का समय और बचा हुआ है। नियम के मुताबिक जय शाह को यह कार्यकाल पूरा करना होगा। हालांकि अगर जय शाह का 2025 में आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल शुरू होता है तो बार्कले 2 सालों के अपने तीसरे कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाएंगे जो दिसंबर 2024 से दिसंबर 2026 तक है।

एक विचारधारा यह भी है कि अगर आईसीसी का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 2 साल से तीन कार्यकाल से 3 साल के दो कार्यकाल में बदल जाता है तो यह 6 साल तक रह सकता है।’

तो क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अगले अध्यक्ष जय शाह होंगे?

ऐसा माना जा रहा है कि अगर बार्कले का मौजूदा कार्यकाल तीन साल का हो जाता है तो शाह बीसीसीआई सचिव के रूप में छह साल तक बने रह सकते हैं और 2025 में आईसीसी चेयरमैन का पद तीन साल के लिए संभाल सकते हैं। इस कार्यकाल के बाद 2028 में वह वापसी कर बोर्ड अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

बार्कले नवंबर 2020 से आईसीसी चेयरमैन हैं जब उन्हें दूसरे दौर के मतदान में 16 में से 11 वोट मिले और उन्होंने एक अन्य दावेदार इमरान ख्वाजा को पछाड़ दिया। इस बीच, 35 वर्षीय शाह वैश्विक संगठन के सबसे युवा नेता बनने की कतार में हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...