Skip to main content

ताजा खबर

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test, Day 5 Weather Report: अब बारिश ही बचा सकती है मेजबान पाकिस्तान को मैच हारने से

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Weather Report अब बारिश ही बचा सकती है मेजबान पाकिस्तान को मैच हारने से

Rawalpindi Cricket Stadium (Image Credit- Twitter X)

PAK vs BAN 2nd Test, Day 5 Weather Report: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज को दूसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 2 सितंबर को खेल के चौथे दिन पाकिस्तान ने अपना खराब खेल जारी रखा।

पहली पारी में 12 रनों की बढ़त बनाने के बाद, पाकिस्तान दूसरी पारी में सिर्फ 172 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान के दूसरी पारी में जल्द ऑलआउट होने के बाद, बांग्लादेश को दूसरी पारी में जीत के लिए सिर्फ 185 रनों की जरूरत है। तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं और उसे मैच को अपने नाम करने के लिए खेल के 5वें दिन सिर्फ 143 रनों की जरूरत है।

हालांकि, बांग्लादेश इस फासले को और कम कर सकती थी, लेकिन चौथे दिन के आखिरी में खराब रौशनी और बारिश की वजह से कुछ ओवर का खेल नहीं हो पाया। तो वहीं अब अगर पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार से बचना है, तो यह सिर्फ और सिर्फ बारिश की वजह से हो सकता है। साथ ही अगर 5वें दिन रावलपिंडी का मौसम देखें, तो यह पाकिस्तान के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि खेल के आखिरी दिन 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, 5वें दिन मौसम का हाल

खेल के 5वें दिन का मौसम का हाल बताएं तो यह पाकिस्तान के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है। रावलपिंडी के 3 सितंबर के मौसम के बारे में अगर Weather.com की माने तो, टेस्ट मैच के पांचवें दिन शहर में बारिश की 100% संभावना है। सुबह के समय मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है, क्योंकि स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से जब खेल शुरू होने वाला है, तब बारिश की 83% संभावना है।

हालांकि, जैसे-जैसे दिन बढ़ता है तो मौसम पूर्वानुमान बेहतर होता जाता है। दोपहर 3 बजे बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है। बांग्लादेश चाहेगा कि खेल के 5वें दिन कुछ ओवर का खेल हो, ताकि वह 143 रनों के टारगेट को हासिल कर, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल कर सके।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...