
(Image Credit- Instagram)
19 फरवरी से Pakistan में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इस बीच टीम का फोटोशूट हुआ है, ऐसे में अब ये फोटोशूट तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका कारण है टीम इंडिया की जर्सी और उसपर लिखा एक नाम।
Pakistan क्रिकेट बोर्ड से आई सफाई
हाल ही में Pakistan के कराची स्टेडियम का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, इस वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सभी देशों के झंडे नजर आ रहे थे। लेकिन स्टेडियम में इस दौरान भारत का झंडा नहीं था, जिसे लेकर पाकिस्तान की आलोचना भी हुई थी। वहीं अब इस मामले को लेकर PCB के सूत्रों ने मीडिया में बयान दिया है, ऐसे में कहा गया है कि- भारत इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, इसलिए उनका झंडा नहीं लगाया गया है। साथ ही बांग्लादेश की टीम भी अपना पहला मैच दुबई में खेलेगी, इसलिए उनका झंडा भी नहीं लगाया गया है।
Pakistan सरकार और PCB को ये तस्वीरें गौर से देखनी चाहिए
*चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ है हाल ही में फोटोशूट।
*इस दौरान भारतीय टीम की जर्सी पर बने LOGO ने तेजी से बटोरी हैं सुर्खियां।
*टीम इंडिया की जर्सी पर चैंपियंस ट्रॉफी के LOGO के साथ लिखा है- Pakistan।
*ICC के नियमों के तहत हर टीम को टूर्नामेंट होस्ट करने वाले देश का नाम लिखवाना होता है।
टीम इंडिया की जर्सी पर Pakistan का नाम
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
आखिरी बार कब जीती थी टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी?
वहीं टीम इंडिया ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी, उस समय टीम के कप्तान धोनी थे और खिताबी जंग में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मात दी थी। उसके बाद भारतीय टीम ने साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भी खेला था, लेकिन उस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में देखना अहम होगा की इस बार टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

