
(Image Credit- Instagram)
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन Pakistan में हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ ऐसा कर दिया है। जिसे देखने के बाद हर कोई अब उनकी आलोचना करने में लगा हुआ है।
कौन-कौन है Pakistan टीम के ग्रुप में?
वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए Pakistan टीम जिस ग्रुप का हिस्सा है, उस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टीम है। ऐसे में पाक टीम का पहला मैच ही 19 फरवरी को न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम का अगला मैच भारतीय टीम से दुबई में 23 फरवरी को होगा और फिर पाकिस्तान टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में 27 तारीख को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी। दूसरी ओर साल 2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान टीम ने अपने नाम किया था। लेकिन उस टीम में और अब की पाक टीम में काफी ज्यादा बदलाव है।
Pakistan से आया ये वायरल वीडियो देखा क्या?
*Pakistan के कराची स्टेडियम का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस वीडियो में दिखे चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले सभी देशों के झंडे।
*दूसरी ओर स्टेडियम में नजर नहीं आया है इस दौरान भारत का झंडा।
*वीडियो वायरल होते ही अब हर कोई पाकिस्तान की आलोचना कर रहा है।
आप भी नजर डालो इस वायरल हुए वीडियो पर
View this post on Instagram
A post shared by Mr.Hamxay (@mr_hamxay__3)
Pakistan टीम से जुड़ा ये वीडियो भी आया है सामने
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
शिखर धवन ने दिया था एक काफी बड़ा बयान
टीम इंडिया कई सालों से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है, इस बीच पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या भारतीय टीम को क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए या नहीं। इसके जवाब में शिखर धवन ने कहा था कि- नहीं टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहिए, क्रिकेट अपनी जगह है देश अपनी जगह है। साथ ही धवन ने बोला था कि- जो हमारे देश का स्टैंड है वो पहले आगे, क्रिकेट उससे आगे नहीं है।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

