Skip to main content

ताजा खबर

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार, 26 मार्च से शुरू हो रही है। हालांकि, सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के मद्देनजर खिलाड़ियों को पेशावर शहर की यात्रा न करने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यह वाॅर्निंग 16 मार्च, सोमवार देर रात काबुल में हुए हवाई हमले के बाद खिलाड़ियों को दी है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, जबकि 200 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष और अशांति ने पीएसएल 2026 के सकुशल आयोजित होने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान का पेशवार शहर, अफगानिस्तान बाॅर्डर सीमा से महज 40-50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तो वहीं, पेशावर में स्थित इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, जो पीएसएल टीम पेशावर जाल्मी का होम ग्राउंड है, वहां पर टीम को रावलपिंडी पिंडीज के खिलाफ एक मैच खेलना है।

इस मैच के लिए दोनों ही टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मौजूद हैं। पेशावर जाल्मी की टीम में ऑलराउंडर आरोन हार्डी और रावलपिंडी पिंडीज टीम का विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आश्वासन दिया गया है कि अगर देश में स्थिति और बिगड़ती है तो उन्हें निजी उड़ानों के जरिए तुरंत निकाला जाएगा।

3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी करेंगे कप्तानी

खैर, इन दो खिलाड़ियों के अलावा पीएसएल के आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलिया के कुछ स्टार खिलाड़ी जैसे डेविड वाॅर्नर, एडम जंपा, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आगामी सीजन में तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, तीन पीएसएल टीमों की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। डेविड वाॅर्नर कराची किंग्स, मार्नस लाबुशेन नई टीम हैदराबाद किंग्समैन और एश्टन टर्नर मुल्तान सुल्तान की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

दूसरी ओर, आगामी पीएसएल सीजन से अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापिस ले लिया है। लाहौर कलंदर्स टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करती हुई नजर आएगी। इस बार फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 3 मई, 2026 को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

डेब्यू के 18 साल बाद कितना बड़ा है विराट कोहली का कारोबारी साम्राज्य? जानिए नेट वर्थ और कमाई के जरिए

Virat Kohli commands an estimated net worth of ₹1,196 crore (image via X) 18 अगस्त 2008 को, इसी दिन दिल्ली का एक उत्साही युवा लड़का श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच...

किंग कोहली के 18 साल: ‘चेज मास्टर’ की पहचान बनाने वाली 3 यादगार रन चेज पारियां

18 Years of Virat Kohli: Top 3 Iconic Run Chases That Defined the ‘Chase Master’ (image via getty) Virat Kohli 18 years in international cricket: आज (18 अगस्त) ही के...

‘हमारा सिर्फ एक ही सुपरस्टार है, और हम लगातार उसे नीचे खींच रहे हैं’ बाबर आजम के सपोर्ट में उतरे अजहर महमूद

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) Azhar Mahmood on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद हाल में ही अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का बचाव करते हुए नजर आए...

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

Australia (Image Credit- Twitter X) Australia Squad for second Test vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट...