Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने हासिल की 3 विकेट से जीत, अब बोरिया-बिस्तर लेकर घर लौटेगी टीम

PAK vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने हासिल की 3 विकेट से जीत, अब बोरिया-बिस्तर लेकर घर लौटेगी टीम

PAK vs IRE (Pic Source x)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लाउडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए।

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दिखाई अपनी ताकत

आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बनाए। गेरेथ डेलनी ने 31 और जोशुआ लिटिल ने 22 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर ने 2 और हारिस रऊफ ने 1 विकेट लिया।

पाकिस्तान ने जीत के लिए किया काफी संघर्ष

107 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 32 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब और अब्बास अफरीदी ने 17 रन बनाए। आयरलैंड के लिए बैरी मकार्थी ने 3 विकेट लिए। कर्टिस कैंफर ने 2 विकेट लिए। बेंजामिन व्हाइट और मार्क अडेयर ने 1-1 विकेट लिए। पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। शाहीन अफरीदी ने छक्के से मैच खत्म किया।

ग्रुप-ए का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमों का पहले बोरिया-बिस्तर पैक हो गया था। इस ग्रुप से भारत और अमेरिका सुपर-8 में पहुंच चुके हैं।  दोनों टीमों के टूर्नामेंट के प्रदर्शन पर नजर डाले तो-

पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम 4 में से 2 मैच जीती और 2 हारी।
अमेरिका से उलटफेर का शिकार हुई।
भारत से भी हार का सामना करना पड़ा।

आयरलैंड 

आयरलैंड की टीम 4 में से 3 मैच हारी।
एक मैच बारिश में धुल गया।
वह एक अंक के साथ आखिरी पायदान पर रही।
भारत और पाकिस्तान के अलावा कनाडा ने भी उन्हें हराया।
अमेरिका से मैच बारिश से धुल गया था।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...