Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: मुल्तान में इंग्लैंड का कमाल, टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ 800+ रनों का आंकड़ा पार

Joe Root & Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाज धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक (102), शान मसूद (151), सलमान अली आगा (104*) और सऊद शकील (82) की शानदार पारी के दम पर 556 रन बनाए थे।

इंग्लिश टीम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आज चौथे दिन 800 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 800+ रनों का आंकड़ा पार करने वाली चौथी टीम बन गई है।

इंग्लैंड ने पहली पारी 823/7 पर घोषित की

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड को खराब शुरुआत मिली थी, टीम ने 4 रन के स्कोर पर कप्तान ओली पोप का विकेट गंवा दिया था। जैक क्रॉली (78) और बेन डकेट (84) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। फिर दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने दोहरा शतक और युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ा।

जो रूट ने 375 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 262 रनों की पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 317 रन बनाए, जिसके दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 823/7 पर घोषित की।

श्रीलंका के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट का हाईएस्ट टोटल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का हाईएस्ट टोटल श्रीलंका ने 1997 में भारत के खिलाफ कोलंबो में बनाया था। श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 952 रन बनाकर पारी घोषित की थी। सनथ जयसूर्या ने 340 रन और रोशन महानामा ने 225 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरा हाईएस्ट टोटल इंग्लैंड के नाम दर्ज है, टीम ने द ओवल में 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 903/7 पर पारी घोषित की थी।

टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट टोटल

952/6 d, श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो (RPS), 1997
903/7 d, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938
849 d, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930
823/7 d, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024
790/3 d, वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, किंग्स्टन, 1958
765/6 d, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कराची, 2009

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...

18 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news (image via X) 1. ‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि माइकल होल्डिंग...

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...