Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: हम पाकिस्तान की क्लास बल्लेबाजी को कम नहीं आंक सकते: जैक क्राॅली

Zak Crawley (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होने जा रही है।

हालांकि, इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जैक क्राॅली (Zak Crawley) का बड़ा बयान सामने आया है। क्राॅली का कहना है कि इंग्लैंड पाकिस्तान की क्लास बल्लेबाजी को कम नहीं आंक सकती है।

जैक क्राॅली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम हाल में ही इस सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंची है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में क्राॅली ने कहा- एक बल्लेबाज के रूप में, मैं जानता हूं कि फॉर्म आती है और चली जाती है, लेकिन क्लास आपको कभी नहीं छोड़ती। पाकिस्तान की वह बैटिंग लाइन-अप एक क्लास बैटिंग लाइन-अप है, और हम उन्हें कम नहीं आंकते है। वहां ऐसे लोग हैं, जो मैच को आपसे दूर ले जा सकते हैं।

क्राॅली ने आगे कहा- इसलिए, हम उन्हें आउट करने और सीरीज जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं यह कभी नहीं कहूंगा कि बाबर आजम आउट ऑफ फॉर्म हैं। वह जिस तरह से खेलता है, वह अच्छा है, वह एक शानदार खिलाड़ी है। वह एक क्लास खिलाड़ी है और हमें उसे आउट करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 7-11 अक्टूबर: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

दूसरा टेस्ट 15-19 अक्टूबर: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

तीसरा टेस्ट 24-28 अक्टूबर: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि, जब साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था, तो पाकिस्तान का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में उसने 3-0 से सफाया किया था। तो अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड दोबारा दोहराना चाहेगी?

আরো ताजा खबर

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...

IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...