Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: मेजबान को पहले टेस्ट के खेल के चौथे दिन लगा बड़ा झटका, एकमात्र रेगुलर स्पिनर अबरार अहमद को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Abrar Ahmed (Pic Source-Twitter)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट के खेल का चौथा दिन शुरू हो चुका है। हालांकि खेल के चौथे दिन पाकिस्तान टीम की ओर से उनके एकमात्र रेगुलर स्पिनर अबरार अहमद को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया।

यही नहीं चौथे दिन अबरार अहमद फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतरे। दरअसल युवा स्पिनर की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें काफी तेज बुखार हो रखा है। Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक अबरार अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अब खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि अबरार अहमद को खेल के पांचवें दिन भी गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा जाएगा। बता दें कि, अबरार अहमद ने अभी तक इस मुकाबले में 35 ओवर में 174 रन दिए हैं और एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया है।

हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में जड़ा तिहरा शतक

पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में मेजबान ने सभी विकेट खोकर 556 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 151 रनों की पारी खेली थी जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 रन बनाए थे। सलमान आगा ने 104* रनों का योगदान दिया था।

जवाब में इंग्लैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए जबकि हैरी ब्रूक ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 29 चौके और तीन छक्कों की मदद से 317 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं इन दोनों की इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने अब मैच में अपनी पकड़ बना ली है और मेजबान को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इंग्लैंड की ओर से इन दो खिलाड़ियों के अलावा Zak Crawley ने 78 रनों का योगदान दिया जबकि जेमी स्मिथ ने 31 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 823 रन पर 7 विकेट पर घोषित कर दिया है। उन्होंने 267 रनों की लीड बना ली है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...