Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने की तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा, टीम में हुए दो बड़े बदलाव

PAK vs ENG इंग्लैंड ने की तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा टीम में हुए दो बड़े बदलाव

England Test Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। यह मैच इन दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। मेजबान की ओर से नोमान अली और साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए सभी 20 विकेट झटके थे।

इस समय 3 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। रावलपिंडी टेस्ट की बात की जाए तो यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। यही वजह है कि इंग्लिश टीम ने तीसरे टेस्ट की अपनी प्लेइंग XI में रेहान अहमद को मैथ्यू पॉट्स की जगह शामिल किया है। यही नहीं Brydon Carse की जगह प्लेइंग XI में गस एटकिंसन को खेलते हुए देखा जाएगा।

बता दें कि, Brydon Carse और मैथ्यू पॉट्स ने दूसरे टेस्ट में साथ मिलकर कुल 8 विकेट झटके थे। हालांकि तीसरे टेस्ट में शोएब बशीर और रेहान अहमद को बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। भले ही दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही हो लेकिन तीसरे टेस्ट को जीतकर वो सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ यह रही इंग्लैंड की प्लेइंग XI तीसरे टेस्ट के लिए:

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच और शोएब बशीर

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान भी दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही और 221 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया और टीम 144 रन ही बना पाई और पाकिस्तान ने मैच को 152 रनों से अपने नाम किया।

इंग्लैंड को अगर सभी डिपार्टमेंट में दमदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। रेहान अहमद के आने से टीम का गेंदबाजी लाइनअप भी मजबूत हो गया है और साथ ही युवा खिलाड़ी बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...