Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ पहला टेस्ट नहीं हारी पाकिस्तान बल्कि इस निराशाजनक उपलब्धि को भी अपने नाम कर बैठी मेजबान

PAK vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ पहला टेस्ट नहीं हारी पाकिस्तान बल्कि इस निराशाजनक उपलब्धि को भी अपने नाम कर बैठी मेजबान

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने ही घर में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

इस हार के बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में एकमात्र टीम है जिन्होंने अभी तक अपने घर में 2022 से एक टेस्ट मैच में जीत दर्ज नहीं की है। 2022 से अभी तक पाकिस्तान ने अपने घर में 11 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें से सभी में उन्हें या तो हार का सामना करना पड़ा है या मेजबान का मैच विरोधी टीम के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

बता दें कि, 2022 के बाद पाकिस्तान ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी। शुरुआती दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे जबकि तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज को क्लीनस्वीप किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी जबकि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर में 2-0 से हराया।

अब इंग्लैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान टीम को तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से तमाम पूर्व खिलाड़ी नाखुश है।

इंग्लैंड ने मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट को किया अपने नाम

पहले टेस्ट की बात की जाए तो मेजबान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 556 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 151 रनों की पारी खेली थी जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 रन बनाए थे। सलमान आगा ने 104* रनों का योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 7 विकेट पर 823 रन पर घोषित कर दिया था। टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 317 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी जबकि जो रूट ने भी उनका साथ बेहतरीन तरीके से दिया था और 262 रन बनाए थे।

Zak Crawley ने 78 रनों की पारी खेली थी जबकि जेमी स्मिथ ने 31 रनों का योगदान दिया था। जवाब में बल्लेबाजी पिच पर पाकिस्तान टीम दूसरी पारी में 220 रन पर ऑलआउट हो गई। सलमान आगा ने 63 रन बनाए जबकि आमेर जमाल ने 55 रनों का योगदान दिया। 3 मैच की टी20 सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...