Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, 1st Test: मैच विनिंग पारी के बाद मुश्फिकुर रहीम ने जीता दिल, बाढ़ पीडितों को दान की प्राइज मनी

MushFiqur Rahim (Photo Source: X.Twitter)

पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित कर दी थी। बांग्लादेश ने इसके जवाब में पहली पारी में 565 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई और फिर बांग्लादेश ने महज 6.3 ओवरों में 30 रनों के लक्ष्य का पीछा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

बांग्लादेशी दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहली पारी में 341 गेंदों में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 191 रनों की पारी खेली। अवॉर्ड जीतने के बाद मुश्फिकुर ने एक खास काम किया, जिसके चलते वह वाहवाही लूट रहे हैं।

मुश्फिकुर रहीम ने की बड़ी घोषणा

मुश्फिकुर रहीम ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड बांग्लादेश के बाढ़ पीडितों को समर्पित करते हुए प्राइज मनी दान करने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 18 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

मैं एक घोषणा करना चाहता हूं, अपना प्राइज मनी दान करना चाहता हूं, क्योंकि बांग्लादेश में बाढ़ आई है।

यह अब तक की मेरी बेहतरीन पारियों में से एक हैं- रहीम

मुश्फिकुर ने भी अपनी पारी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में एक माना। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और इसी कारण से यह जीत सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

यह अब तक की मेरी बेहतरीन पारियों में से एक हैं, क्योंकि हमने विदेशों में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सभी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में और घर में भी अच्छी तैयारी की। टेस्ट सीरीज से पहले ढाई महीने का गैप था, सभी खिलाड़ी और मैनेजमेंट वहां थे, अन्य खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेल हे थे। मैं कोचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट का आभारी हूं। जब भी मैं इन सभी लोगों से मिलता हूं, तो यह उनके (शांतो) के लिए एक लक्जरी है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से प्रेरणा मिलती है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...