Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN 1st Test: खेल का पहला दिन रहा बांग्लादेश के नाम, पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और सऊद शकील ने खेली महत्वपूर्ण पारी

PAK vs BAN 1st Test: खेल का पहला दिन रहा बांग्लादेश के नाम, पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और सऊद शकील ने खेली महत्वपूर्ण पारी

Pakistan Team (Pic SOurce-X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में आज यानी 21 अगस्त से शुरू हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खेल का पहला दिन बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ था। यही नहीं पहले दिन के खेल में सिर्फ 41 ओवर ही फेकें गए और खराब रोशनी की वजह से खेल का पहला दिन जल्द समाप्त कर दिया गया।

बता दें, खेल के पहले दिन 41 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। पाकिस्तान की शुरुआत मुकाबले में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और अब्दुल्ला शफीक दो रन बनाकर आउट हो गए थे। अब्दुल्ला शफीक का विकेट हसन महमूद ने झटका। यही नहीं कप्तान शान मसूद भी बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। शान मसूद का विकेट शोरीफुल इस्लाम ने झटका।

अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका विकेट भी शोरीफुल इस्लाम ने लिया। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती तीन विकेट महज 16 रन पर ही खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद युवा खिलाड़ी सैम अयूब और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। उनकी इसी साझेदारी की वजह से पाकिस्तान मैच में वापसी कर पाया।

सैम अयूब ने 98 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अयूब का विकेट हसन महमूद ने हासिल किया। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक सऊद शकील 92 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 24* रन बना लिए हैं।

पहले दिन हसन महमूद और शोरीफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके

बांग्लादेश की बात की जाए तो टीम की ओर से हसन महमूद और शोरीफुल इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए। पहले टेस्ट के खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। जहां एक तरफ पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश मेजबान को जल्द से जल्द ऑलआउट करना चाहेगा।

इन दोनों टीमों के बीच दोनों टेस्ट मुकाबले रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे। मेजबान पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है, जो अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण पारी खेल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...