Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाने के लिए जाने जाते हैं लिटन दास, खुद ही देख लें आंकड़े 

PAK vs BAN मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाने के लिए जाने जाते हैं लिटन दास खुद ही देख लें आंकड़े

Litton Das (Image Credit- Twitter X)

Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) ने मुश्किल परिस्थितियों में 138 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेल, बांग्लादेश की पारी को संभाला है।

बता दें कि इस मैच में लिटन उस समय बल्लेबाजी करने आए थे, जब बांग्लादेश मुश्किल परिस्थिति में थी। पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में मात्र 25 रनों पर 5 विकेट खोने के बाद लिटन दास बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी करने आए। क्रीज पर आने के साथ उन्होंने नजरें जमाना शुरू किया, और 7वें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज के साथ 165 रनों की साझेदारी, बांग्लादेशी पारी को संभाला।

तो वहीं जब एक बार वे क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा भी शतक लगाया। साथ ही यह पहली बार नहीं है जब लिटन ने टीम के लिए विपरीत परिस्थिति में रन बनाए हों। इससे पहले भी वह यह कारनामा बांग्लादेशी टीम के लिए कर चुके हैं।

मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाने के लिए जाने जाते हैं लिटन दास

गौरतलब है कि इससे पहले लिटन दास ने साल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ ही 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

तो वहीं उन्होंने एक ऐसी ही मुश्किल पारी साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इस समय वह नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए थे और टीम ने 24 रनों के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद लिटन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 141 रनों की शानदार पारी खेली थी।

तो वहीं अब एक बार फिर जब पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी डगमगा गई थी, तो उस समय लिटन ने संयम दिखाते हुए 228 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 138 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...