Skip to main content

ताजा खबर

PAK के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, बेन स्टोक्स हुए बाहर

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कप्तान बेन स्टोक्स मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय स्टोक्स, जिन्हें अगस्त की शुरुआत से ही इस सीरीज से दरकिनार कर दिया गया था, वो अभी भी चोट से उबर नहीं पाए हैं। स्टोक्स को द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

स्टोक्स की गैरमौजूदगी में अब ओली पोप इंग्लैंड की कमान संभाल सकते हैं। पोप ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी इंग्लैंड के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में ही तब इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। स्टोक्स इसी चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

अपनी फिटनेस को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते हैं बेन स्टोक्स

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स कोई भी जोखिम लेने के लिए इच्छुक नहीं हैं, क्योंकि इंग्लैंड को इस साल 6 टेस्ट मैच खेलने हैं। उनकी निगाहें अब दूसरे टेस्ट में खेलने पर होंगी, जो 15 अक्टूबर से शुरू होगा। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में क्रिस वोक्स अपना 2016 के बाद एशिया में अपना पहला टेस्ट खेलते हुए दिखेंगे। साथ ही साथ ब्राइडन कार्स का भी डेब्यू तय है।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन में मेहनत की। उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी की और स्पिन गेंदबाजों के साथ-साथ इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ के थ्रोडाउन का सामना किया। फिलहाल वह अपनी रिकवरी के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 105 टेस्ट मैचों में कुल 6508 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 208 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-XI की भी घोषणा कर दी है जिसमें दो स्पिनर को जगह मिली है, जैक लीच जनवरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। जबकि दूसरे स्पिनर शोएब बशीर होंगे, वहीं इन फॉर्म तेज गेंदबाज गस ऐटकिंसन पहली बार घर से बाहर टेस्ट खेलेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...