Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2018: आज के ही दिन ऋषभ पंत ने किया था टेस्ट डेब्यू, देखें उनके द्वारा खेली गई कुछ खास पारियां 

RISHABH PANT (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और स्पाइडर के उपनाम से मशहूर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने, आज के ही दिन साल 2018 में टीम इंडिया के लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट यानि कि टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पंत ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 25 रन बनाए थे। गौरतलब है कि यह मैच भारत के साल 2018 के इंग्लैंड दौरे पर ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम में खेला गया तीसरा मैच था। इस मैच की पहली पारी में पंत ने 24 रन बनाए, तो दूसरी पारी में वह 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत की पहली पारी में पंत को स्टुअर्ड ब्राॅड ने, तो दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन ने आउट किया था। भारत ने मैच को 203 रनों से अपने नाम किया था।

दूसरी ओर, टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से वह भारतीय टीम में अपनी जगह स्थापित करने में कामयाब रहे। साथ ही वर्तमान समय में पंत टेस्ट क्रिकेट को अपने आक्रामक अंदाज से खेलने के लिए जाने जाते हैं।

साथ ही साल 2021 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, तो उस दौरान पंत द्वारा खेली गई 89* रनों की नाबाद पारी को कौन भूल सकता है। खैर, इस पारी के अलावा भी पंत ने टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास पारियां खेली हैं, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

RISHABH PANT MADE HIS TEST DEBUT “OTD in 2018” – here are some of his iconic innings:

159* at Sydney
146 at Edgbaston
114 at Oval
101 at Ahmedabad
100* at Newlands
89* at Gabba
93 at Mirpur
97 at Sydney
96 at Chinaswamy
92 at Rajkot
92 at Hyderabad
91 at Chepauk pic.twitter.com/6C29MRBgNP

— Johns. (@CricCrazyJohns) August 18, 2024

Rishabh Pant के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, 26 वर्षीय ऋषभ पंत के टेस्ट करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 43.67 की औसत और 73.61 के स्ट्राइक रेट से कुल 2271 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान पंत के बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं।

तो वहीं व्हाइट बाॅल क्रिकेट में पंत ने भारतीय टीम के लिए 31 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 871 और 1209 रन बनाए हैं। पंत अब भारतीय टीम की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही घरेलू टेस्ट और टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...