Skip to main content

ताजा खबर

OTD 2002: आज के ही दिन तीसरे अंपायर द्वारा LBW आउट दिए जाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे शोएब मलिक

Shoaib Malik (Image Credit- Twitter X)

साल 2002 में आज के दिन यानि कि 12 सितंबर को पहली बार क्रिकेट में प्रयोग के लिए नए नवेले नियम LBW by DRS को लाया गया था। इस नियम के अनुसार अगर ऑनफील्ड अंपायर निश्चित नहीं है कि कोई खिलाड़ी LBW आउट है, तो वह इसके लिए टीवी अंपायर की मदद ले सकता है।

गौरतलब है कि टीवी अंपायर का सबसे पहले इस्तेमाल साल 1991/92 में भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर किया गया था। जबकि क्रिकेट में हाॅक हाई तकनीक साल 1996 से इंटरनेशनल मैचों में इस्तेमाल होने लगी थी।

तो वहीं LBW by DRS नियम का इस्तेमाल सबसे पहले साल 2002 में हुई चैंपियंस ट्राॅफी में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच में देखने को मिला था। मुकाबले में वकार यूनुस ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया और चौथे ओवर में युवा शोएब मलिक बल्लेबाजी करने आये। चामिंडा वास ने मलिक को एक सीधी गेंद फेंकी और यह उनके पैड पर जा लगी।

जैसे ही श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपील की, तो ऑनफील्ड अंपायर डेरिल हार्पर ने टेलीविजन अंपायर रूडी कोएर्टजन की मदद लेने का फैसला किया। लेकिन जैसे ही टीवी अंपायर ने अपना फैसला सुनाया, तो शोएब मलिक LBW by DRS नियम के इस्तेमाल से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।

देखें किस तरह शोएब मलिक आउट हुए

For the first time #ONTHISDAY 12-09-2002, 3rd Umpire was called on to give an LBW decision as part of an experiment that ICC did in the 2002 Champions Trophy.
Umpire go for Drs to check his decision.
Batsman was @realshoaibmalik.
Bowler was @chaminda_vaas. pic.twitter.com/r37b0Y56qd

— Zohaib (Cricket King)🇵🇰🏏 (@Zohaib1981) September 12, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मुकाबले के बारे में जानकारी दें तो पाकिस्तान 49.4 ओवर में मात्र 200 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पाक टीम के लिए सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने 52 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो यूनिस खान ने 35, राशिद लतीफ ने 22 और मिस्बाह उल हक ने 47 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरण और दिलहारा फर्नाडो को 3-3, तो पुलस्ती गुणारत्ने को 2 और चामिंडा वास को 1 विकेट मिला।

इसके बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान से मिले 201 रनों के टारगेट को 36.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 102* तो अरविंद डिसिल्वा 66* रन बनाकर नाबाद रहे थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: GT vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, GT vs KKR: pitch report (image via X) गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 के 25वें मैच में 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना...

IPL 2026, Match 25: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, GT vs KKR: head to head records (image via X) गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 17 अप्रैल को 2026 आईपीएल के 25वें मैच में, अब तक एक भी मैच न...

‘रिवर्स स्विंग सिर्फ यूट्यूब पर याद बनकर रह जाएगी’ – मुनाफ पटेल ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर जताई चिंता

Munaf Patel (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई है, और चेतावनी दी है...

16 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 23वें मैच में 5 विकेट से हराया राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर...