Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs WI मैच के दौरान टिम साउदी ने ICC के नियम का किया उल्लंघन, अब भारी जुर्माना देने को तैयार हो जाए अनुभवी खिलाड़ी

NZ vs WI मैच के दौरान टिम साउदी ने ICC के नियम का किया उल्लंघन अब भारी जुर्माना देने को तैयार हो जाए अनुभवी खिलाड़ी

Tim Southee. (Image Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आईसीसी के नियम का उल्लंघन किया जिसकी वजह से अब उन्हें भारी जुर्माना देना होगा। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया।

वेस्टइंडीज की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टिम साउदी की बात की जाए तो उन्होंने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों मैदानी उपकरणों या फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। यही नहीं इस गलत व्यवहार के लिए टिम साउदी के ऊपर एक डिमैरिट अंक भी लागू हुआ है।

यह 24 महीने के पीरियड में उनका पहला अंक है। दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में जब अनुभवी खिलाड़ी आउट हुए थे तब वापस ड्रेसिंग रूम जाते समय उन्होंने हैंड सेनीटाइजर को जोर से फेंका। टिम साउदी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बता दें, फील्ड अंपायर एहसान रजा और एलेक्स व्राफ, तीसरे अंपायर रिचर्ड ईलिंगवर्थ और चौथे अंपायर Michael Gough ने टिम साउदी के ऊपर यह जुर्माना लगाया है और साथ ही खिलाड़ी मैच फी के 50% की पेनाल्टी भी लगाई है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हुई न्यूजीलैंड टीम

बता दें, न्यूजीलैंड टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और इसी वजह से टीम सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाई।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में अभी तक पांच टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम को अब अपना अंतिम मुकाबला युगांडा के खिलाफ 14 जून को खेलना है। न्यूजीलैंड टीम युगांडा के खिलाफ आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की 

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...